24 जून 2024 - 05:50
मिडिल ईस्ट में इस्राईल के खिलाफ नफरत का ज्वार, हज़ारो जवान लेबनान जाने को तैयार

पश्चिम एशिया में हजारों लड़ाकों ने इस्राईल के खिलाफ युद्ध के लिए लोकप्रिय जनांदोलन हिज़्बुल्लाह में शामिल होने की पेशकश की है।

लेबनान के खिलाफ अवैध राष्ट्र इस्राईल की तरफ से संभावित खतरे और युद्ध की धमकियों के बीच जहाँ मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण बन रहे हैं वहीँ यहाँ इस्राईल के खिलाफ जनाक्रोश भड़क रहा है।

सैन्य ट्रेनिंग लिए हज़ारों जवानों ने हिज़्बुल्लाह की तरफ से इस्राईल के आक्रमण की अवस्था में जंग में उतरने का ऐलान किया है। पश्चिम एशिया में हजारों लड़ाकों ने इस्राईल के खिलाफ युद्ध के लिए लोकप्रिय जनांदोलन हिज़्बुल्लाह में शामिल होने की पेशकश की है। पश्चिम एशिया के इन सशस्त्र दलों अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों ने बताया कि इन जवानों का कहना है कि वह हिज्बुल्लाह का साथ देने के लिए लेबनान आने को तैयार हैं।